‘मन की बात’ में चमके बस्ती के आकाश गुप्ता: पीएम मोदी ने मनोरमा नदी (Manorama River) सफाई अभियान की जमकर की तारीफ!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लानघटा गांव के रहने वाले युवा आकाश गुप्ता और उनके साथियों के मनोरमा नदी सफाई अभियान की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने देश को प्रेरित करते हुए कहा कि आकाश ने व्यवस्था की शिकायत करने के बजाय खुद बदलाव की शुरुआत की। जानिए कैसे इन युवाओं ने बिना किसी बड़ी मशीन या बजट के, केवल एक जाल, फावड़े और टोकरी के सहारे पौराणिक और ऐतिहासिक मनोरमा नदी को पुनर्जीवित कर दिया और देश के सामने पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की।
Read more