होली पर कोरोना से रहें सावधान, अपनायें ये तरीके

Colorful Holi Play

होली में हम खूब हर्षोल्लास के साथ रंग खेलते (Play Holi) हैं, एक दूसरे से काफी घुलमिल कर हुड़दंग करते हुए हर किसी को रंग लगाते और हर किसी से लगवाते हैं।
लेकिन ये सब करते हुए हमें काफी सावधान रहना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि केमिकल वाले रंगो और घुले हुए रंग का कम से कम प्रयोग करें। क्यों की केमिकल युक्त रंग हमारे चेहरे को नुकसान पंहुचा सकते हैं साथ कई लोगों से मिलने जुलने के कारण हमें कई तरह के इन्फेक्शन होने का भी खतरा भी हो सकता है।

आजकल तो एक बहुत ही खतरनाक वायरस कोरोना(Corona Virus) विश्वभर में कहर बन के टूट पड़ा है और आतंक मचाये हुए है, वो भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से ही होता है।

अतः इस बार होली हमें काफी सावधानी पूर्वक मनाना पड़ेगा जिससे हम कोरोना जैसे वायरस के संपर्क में आने से बच जाएं और हमारी होली शुभ और मंगलमय हो।

इसके लिए हमें अपने कुछ आदतों में सुधार करना होगा:
1. सबसे पहले तो हमें अपने हाथो में समय समय पर सेनिटाइज़र लगाते रहना है, और हर आधे घंटे अपने हाथों को २० सेकंड तक धुलना है।
2. किसी से हाथ नहीं मिलाना है और न ही गले मिलना है।
3. आप हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए हर किसी का अभिवादन कर सकते हैं और होली कि शुभकामना या बधाई दे सकते हैं।

4. रंग खेलने (Play Holi) के लिए प्राकृतिक रंगो और फूलों के रंग का प्रयोग करें।

5. पानी का कम से कम प्रयोग करें क्यों कि भीगे शरीर में बैक्टीरिया और वायरस का प्रभाव शीघ्रता से होता है। इसलिए प्रयास करें कि गीले रंगो के बजाय सूखे और प्राकृतिक रंग से होली खेली जाये।

इस तरह सावधानी बरतने से आप होली खेलने का आनद भी ले पाएंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।
शुभ होली।

One comment

Leave a Reply