सीएम योगी का बड़ा तोहफा कोटेदारों को मिली बड़ी सौगात, बढ़ा लाभांश, ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा, कहलाएंगे ‘अन्नपूर्णा संचालक’!
उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के करीब 80,000 से अधिक राशन डीलरों (कोटेदारों) को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। सरकार ने न केवल उनके लाभांश (कमीशन) में प्रति कुंतल ₹90 से बढ़ाकर ₹125 करने की ऐतिहासिक घोषणा की है, बल्कि उनका सामाजिक गौरव बढ़ाते हुए अब उन्हें ‘कोटेदार’ के बजाय ‘अन्नपूर्णा संचालक’ के नए और सम्मानजनक नाम से संबोधित करने का निर्णय लिया है।
Read more