वीरपुर खरहरा: आजादी के दशकों बाद भी सरयू नहर पर पुल का इंतजार, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार
बस्ती (उत्तर प्रदेश): हर्रैया विधानसभा के ग्रामसभा वीरपुर खरहरा और मल्लुपुर घोरसाय के हजारों ग्रामीणों के लिए विकास की राह में ‘सरयू नहर’ एक बड़ी बाधा बनी हुई है। नहर पर पक्का पुल न होने के कारण ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक श्री अजय सिंह को मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द पक्के पुल के निर्माण की अपील की।
Read more